धोनी को देखते हुए - 2
धोनी को देखते हुए - 2 ------------------------------------------ तूर इस्लामिक माइथालजी में एक पहाड़ है। कहते हैं प्रोफेट मूसा ईश्वर को देखने की ज़िद करते हैं। ईश्वर उनको दर्शन देने आते हैं। लेकिन उनकी आभा देखकर मूसा की आंँखे चौंधिया जाती हैं और साथ ही साथ ईश्वर की आभा से तूर भी जल जाता है। धोनी में ईश्वरीय आभा है। जिसका अनुभव करने के लिए तीसरी, चौथी या पांँचवी आंँख का होना आवश्यक है। विकेट के पीछे तेज़ हाथों को देख पाने की क़ुव्वत कैमरे के इलावा किस के पास है! विकेट के बीच या मैदान में दौड़ते हुए उनकी रफ़्तार को नाप पाने का काम मशीनों के इलावा और कौन कर सकता है! लोअर ऑर्डर के साथ बल्लेबाज़ी करने का ऐसा बेजोड़ फन उनके इलावा और कौन इख़्तियार कर सकता है। विज्ञान और तमाम वैज्ञानिक यंत्रों का भला हो जिन्होंने हमें धोनी को देखने में मदद की। ये यंत्र हम सभी मूसाओं की तीसरी, चौथी और पांचवी आंँख बने, बाक़ी दो चौंधियाने के बावजूद हम उन्हें देखने में सफल रहे। धोनी को लेकर पहली याद बड़े बालों से जुड़ी हुई है। नया नया सा बड़े बालों वाला लड़का हाथों में दस्ताने और चेहरे पर मुस...