अद्वितीय जसप्रीत
जो रूट स्ट्राइक पर हैं। बुमराह लगातार गुड लेंथ पर गेंदबाज़ी कर रहे हैं। पहली गेंद पांचवें स्टंप की लाइन में गिरकर रूट की तरफ़ आती है। रूट आसानी से खेलते हैं। दूसरी गेंद भी लगभग वहीं गिरती है और जो रूट की तरफ़ आती है। रूट दुबारा आसानी से खेलते हैं। गेंद प्रति गेंद बुमराह पांचवें स्टंप से चौथे स्टंप की ओर आते रहते हैं। जो रूट पहले की तरह आसानी से खेल रहे होते हैं। अचानक गेंद चौथे स्टंप पर गिरने के बाद पांचवें स्टंप की ओर सीम हो जाती है और जो रूट धराशाई हो जाते हैं। गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई विकेट कीपर के दस्तानों में पहुँच जाती है। बुमराह का नैसर्गिक कोण अंदर की ओर है। वो बिना रुके अंदर आने वाली गेंद डाल सकते हैं और डालते रहते हैं। ऐसे में बल्लेबाज़ उनकी अंदर की ओर आने वाली गेंद के लिए तैयार रहता है। सब कॉन्टिनेंट की पिच पर बल्लेबाज़ निश्चिंत हो कर यह काम कर सकता है। क्योंकि ऐसी पिच पर गेंद को बाहर ले जाना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन बुमराह गुणी गेंदबाज़ हैं। उन्होंने इस मुश्किल को अपने लिए आसान कर लिया है। लेकिन आसान होने का अर्थ यह नहीं कि वो लगातार इस गे...