नीरज// फूल खिला है


Notes- नीरज// फूल खिला है

नीरज का हिंदी शब्दकोश में अर्थ है - जल में जन्म लेने वाला अर्थात् कमल। नीरज का एक और अर्थ यह भी है - 'बिना किसी लाभ की इच्छा लिए जन्म लेने वाला'। नीरज के और भी अर्थ होंगे। लेकिन पिछ्ले दो सालों में इस शब्द ने अपने अलग अर्थ स्थापित किए हैं। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस शब्द को अपने खेल से मथ दिया है।

नीरज बिजली की गति से भागते हैं, चीते सी उछाल लगाते हैं और पलक झपकते ही उनका भाला दर्शकों की नज़रों से दूर पहुंँच जाता है। भाला जितनी बार हवा में जाता है, नीरज नाम के नए नए प्रतिमान बनने शुरू हो जाते हैं। क्रिकेट से रंगे हुए हिन्दुस्तान में, नीरज जैवलिन थ्रोइंग के ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरे हैं।

नीरज चोपड़ा ने एक नए रिकॉर्ड के साथ विश्व चैंपियन शिप में रजत पदक जीता है। फिलहाल नीरज एक हल्की सी चोट से जूझ रहे हैं और इन राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। यह लिख पाने का अनुभव कितना सुखद है कि जैवलिन थ्रोअर नीरज के न होने से ट्रैक न फ़ील्ड इवेंट में भारत का एक निश्चित पदक किसी दूसरे देश की झोली में जाएगा। हिंदुस्तानी खेल प्रशंसक के लिए यह किसी अप्रत्याशित घटना से कम नहीं है। उम्मीद है कि नीरज और उनके बाद आने वाले खिलाड़ी हमारे लिए ऐसी घटनाओं को सामान्य बना देंगे

:- उत्कर्ष सिंह

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बची रहेगी मानव सभ्यता,किसी एक खेल के बचे रहने से

e-Sports : The Change Is Here